शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में लोधीपुर के पास पेट्रोल पंप के सामने पुलिया के नीचे इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी आशीष राठौर की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। आशीष के दोस्त ने ही मारपीट कर पुलिया के नीचे फेंक दिया था।
मजदूरी करने वाले आशीष का शव सोमवार की सुबह पुलिया के नीचे पड़ा मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। इसमें मारपीट से मौत होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने सुरागरसी कर मृतक के दोस्त इंदिरानगर निवासी आकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब उसने मारपीट कर पुलिया के नीचे फेंकने की बात स्वीकार की।
इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि आशीष और आकाश दोस्त हैं। होली के समय आशीष ने दोस्त पर आरोप लगाया था। 18 अप्रैल को दोनों दोस्त फिर मिले और मिल में काम करने गए। आशीष वहां से काम छोड़कर भाग आया था। उसके बाद शाम को दोनों ने शराब पी।
इस बीच उनके बीच विवाद होने पर आकाश ने आशीष को पीट दिया और पुलिया के नीचे फेंक दिया। गिरने के बाद भी आशीष गाली देता रहा तो वह छोड़कर चला आया था। संवाद