जीएफ कॉलेज मैदान में डॉ.गौरहरि सिंघानिया चैंपियनशिप वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता बल्
शाहजहांपुर। डॉ.गौरहरि सिंघानिया चैंपियनशिप वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रविवार को जीएफ कॉलेज के मैदान पर शाहजहांपुर ने लखीमपुर को 28 रनों से हरा दिया। मोहित और नईम ने शानदार बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
शाहजहांपुर वेटरन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 151 रन बनाए। मोहित पाठक ने 39 और नईम ने 35 रन बनाए। इरफान खान ने 34 रनों का योगदान दिया। लखीमपुर की ओर से नीरज शुक्ला ने तीन खिलाड़ियों का आउट किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीमपुर वेटरन की टीम 20 ओवर में 123 रन बनाकर आउट हो गई। अभिषेक ने 20, ऊरज अली ने 17 रन बनाए। शाहजहांपुर की ओर से नईम ने तीन, कप्तान मनोज यादव व अनुज गुप्ता ने दो-दो विकेट हासिल किए। मैन ऑफ दा मैच नईम रहे। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मोहित पाठक और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज नीरज शुक्ला को चुना गया।
इससे पहले मैच का शुभारंभ छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच में अंपायर उत्कर्ष मौर्य और आनंद तिवारी व स्कोरर आहद रहे। अंत में खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश अपेक्स कमेटी के सदस्य आनंद पाठक ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष अध्यक्ष नूर आलम, अभिषेक शुक्ला, मसूद कमाल, पैट्रिक दास, सुनील चंद मिश्रा, पंकज, फरीद, शिवली, फिरोज, वत्सल का सहयोग रहा।