फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिखर की डिजिटल बैसाखी इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए चयनित

विज्ञापन
जैतीपुर में मॉडल के साथ शिखर त्रिपाठी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
जैतीपुर। इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत तिलहर के स्कूल द रेनेंसा एकेडमी में पढ़ने वाले कस्बे के मेधावी छात्र शिखर त्रिपाठी का मॉडल चयनित हुआ है। उन्होंने दिव्यांगों के लिए डिजिटल बैसाखी का मॉडल तैयार किया है।
विज्ञापन

शिखर के पिता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि वह 14 अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में उनका पुत्र जनपद का प्रतिनिधित्व करेगा। प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने शिखर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विद्यालय और जिले, दोनों के लिए गर्व की बात है। छात्र का मार्गदर्शन करने वाले शिक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि शिखर का मॉडल दिव्यांगों के लिए बेहद सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि डिजिटल बैसाखी में कई उन्नत सुविधाएं जैसे स्मार्ट फीचर्स सेंसर, जीपीएस, अलॉर्म आदि लगे हैं। इसे बनाने का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों को सुरक्षा और आराम देना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें