फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: इरफान की पारी के दम पर शाहजहांपुर ने हरदोई को हराया

विज्ञापन
शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज के मैदान में वेटरन क्रिकेट के दौरान विजेता को सम्मानित करते अति​थि। स
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शाहजहांपुर व हरदोई के मध्य मैच का आयोजन किया गया। स्थानीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज के मैदान पर हुए मैच का शुभारंभ अध्यक्ष नूर आलम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद हरदोई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 101 रन बनाए। अश्वनी और शान अहमद ने 23-23 रनों का योगदान दिया।
स्थानीय टीम के इरफान खान ने सधी हुई गेंदबाजी कर तीन और मनोज यादव व सुधीर ने एक-एक विकेट हासिल किया। दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर की टीम को इमरान ने बेहतर शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन

उनका इरफान ने साथ देकर 29 रनों का योगदान दिया। टीम ने नौ ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच इरफान रहे। इस मौके पर हरदोई वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रविशंकर तिवारी, मयूर खन्ना, पंकज तिवारी, रजी उल्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें