फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: दबंगों ने बुलडोजर से 350 मीटर सड़क उखाड़ी, कर्मियों को पीटा; विधायक प्रतिनिधि समेत 14 पर रिपोर्ट

Wed, 04 Oct 2023 05:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने जांच टीम गठित कर दी। तिलहर तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
उखड़ी पड़ी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जैतीपुर में फतेहगंज पूर्वी से दातागंज जाने वाले स्टेट हाईवे की निर्माणाधीन सड़क का लगभग साढ़े तीन सौ मीटर हिस्सा दबंगों ने जेसीबी से उखाड़ दिया। काम में लगे मजदूरों से मारपीट भी की गई। मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने जांच के लिए टीम का गठन करते हुए एफआईआर कराने के निर्देश दिए। थाना जैतीपुर पुलिस ने एक नामजद और 14 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी से दातागंज की ओर करीब नौ किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस पर प्रथम लेयर गिट्टी-कोलतार बिछाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे सात-आठ लोग निर्माणाधीन सड़क पर पहुंच गए। दबंगों ने निर्माण कर रहे कर्मचारियों और मजूदरों के साथ मारपीट की। ताहरपुर गांव के पास बनी बनखंडी पुलिया से नवादा मोड़ के बीच की सड़क को जेसीबी से उखाड़ना शुरू कर दिया।

विरोध करने पर दबंगों ने निर्माण कर रहे कर्मचारियों को धमकाया। दबंगों ने करीब साढ़े तीन सौ मीटर उखाड़ दी। इसके बाद दबंग मौके से चले गए। सूचना मिलने पर थाना जैतीपुर प्रभारी विकास कुमार मौके पर पहुंचे। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन रथिन सिन्हा ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत की। वहीं मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने जांच टीम गठित कर दी। तिलहर तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

एक्सईएन पीडब्ल्यूडी रथिन सिन्हा ने कहा कि फतेहगंज पूर्वी से दातागंज हाईवे का निर्माण चल रहा है। सोमवार रात कुछ लोगों ने सड़क को जेसीबी से उखाड़ दिया है। कर्मचारियों के साथ मारपीट भी हुई है। डीएम ने मामले में जांच टीम गठित कर दी है। मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें एक नामजद और 14 अज्ञात आरोपी हैं। नामजद आरोपी जगबीर को विधायक का प्रतिनिधि लिखा गया है, लेकिन विधायक कौन हैं। इसका स्पष्ट जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें