महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में सोमवार को टाउनहॉल में बीन बजाकर प्रदर्शन किया। नगर निगम कार्यालय में शहीदों की प्रतिमाओं के पास उनकी पुलिसकर्मियों से झड़प भी हुई।
आप कार्यकर्ता सोमवार को महंगाई के विरोध में प्रदर्शन के इरादे से कलक्ट्रेट की ओर बढ़े, लेकिन वहां पहले से मौजूद पुलिस ने उन्हें नगर निगम कार्यालय परिसर में स्थापित शहीद प्रतिमाओं के पास आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से झड़प भी हुई।
वहां पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह को आप जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। प्रदर्शन के दौरान जिला प्रभारी निर्मल मिश्रा, रुहेलखंड अध्यक्ष मो. हैदर, जनक प्रकाश, कीर्तिमान प्रकाश च्यवन, संजय राठौर, जेबी सिंह, विशंभर दयाल शर्मा आदि शामिल रहे।