फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: फसल की सिंचाई कर रहे युवक को मारी गोली, पुलिस बोली-नुकीली चीज से किया गया हमला

Mon, 18 Jul 2022 02:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
शाहजहांपुर जिले के खुटार थाना इलाके के गांव मोहनपुर के रहने वाला निखिल (28) रविवार रात फसलों की सिंचाई करने गया था। सोमवार सुबह चार बजे अज्ञात लोगों ने उसके सिर पर गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी लेकर आए। 
विज्ञापन


हालत गंभीर होने के कारण निखिल को राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने घायल युवक के चाचा रूपेश वर्मा की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

उधर थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि निखिल को गोली नहीं मारी गई है। किसी नुकीली चीज से हमला किया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। सीओ पुवायां पंकज पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें