फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी दिवस : गुरु अर्जुन देव के बलिदान को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस श्रद्धा व सादगी से मनाया गया। मंगलवार को कचहरी रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में विशेष गुरमत समागम हुआ। अखंड पाठ साहिब की समाप्ति होने के बाद रागी जत्थे ने शबद गायन किया। इस दौरान गुरु अर्जुन देव के बलिदान को याद किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में संगत का पहुंचना शुरू हो गया। जहां पर विशेष गुरमत समागम का आयोजन किया गया था। सिख संगत ने दीवान के सामने मत्था टेका और समागम में हिस्सा लिया।
गुरुद्वारे में डॉ. जोगेंद्र सिंह के परिवार की ओर से अखंड पाठ रखा गया था, जिसकी समाप्ति होने के बाद हजूरी रागी जत्थे के लखविंदर सिंह, जसपाल सिंह, जुझार सिंह, बीबी कौला, भलाई केंद्र के जसप्रीत सिंह कोमल, गुरुद्वारा कुटिया साहिब के कुलविंदर सिंह, गुरु रामदास गुरमत संगीत विद्यालय के प्रोफेसर दिलप्रीत सिंह ने शबद गायन किया।
विज्ञापन

प्रहलाद सिंह खालसा ने बताया कि गुरु अर्जुन देव ने धर्म की रक्षा के लिए अपने आपको कुर्बान कर दिया था।
स्त्री सुखमनी सेवा सोसायटी की ओर से सुखमनी साहिब के पाठ की लड़ी का समापन हुआ। सोसायटी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती मनाई गई। संस्था अध्यक्ष कमलेश कौर माटा ने डॉ. बीपी सिंह व अन्य सेवादारों को सरोपा भेंट किए गए।
इस मौके पर जगजीत सिंह, करतार सिंह, महेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, मनजीत सिंह, बबनप्रीत सिंह, राजा, गुरमीत सिंह, अरविंदर सिंह, परमजीत सिंह बग्गा, रानी ढींगड़ा मनमोहन कौर, सतवंत कौर, शरनजीत कौर, पिंकी, कुलदीप सिंह दुआ, राजेंद्र सिंह, पिंकी, मिंटू गांधी, जुझार सिंह मोगा, हरभजन सिंह दुआ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें