शाहजहांपुर। शहीद सारज सिंह और उनकी पत्नी रजविंदर कौर। फाइल फोटो
- फोटो : POWAYAN
पुवायां। सैनिक सारज सिंह के शहीद होने की जानकारी उनके पिता, मां और पत्नी को अभी इसलिए नहीं दी गई कि वो अभी परेशान न हों। उधर, सोशल मीडिया पर सारज सिंह की शहादत की खबरें चलने लगी हैं और कुछ लोगों ने शहीद से संबंधित स्टेटस भी लगाए हैं। सारज सिंह की पत्नी रजविंदर कौर मायके पिहानी में हैं, लेकिन उन्होंने स्टेटस देखे तो उनको अनहोनी का शक हो गया है।
सोमवार रात में करीब दस बजे रजविंदर कौर ने अपने जेठ सुखबीर सिंह को फोन किया और पूछा ‘वीर जी की गल है तुसी मैंनू क्यूं नहीं दस दे।’ बहू की बात सुनकर सुखबीर की आंखों में आंसू आ गए और आवाज भर्रा उठी, लेकिन उन्होंने खुद पर काबू पाते हुए कहा कि कोई गल नहीं। फोन कटने के बाद सुखबीर सिंह घर से बाहर निकल आए और भाई की याद कर फफक उठे। संवाद