फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अमन की घातक गेंदबाजी और आर्यन की बल्लेबाजी से शाह क्लब रेड की टीम जीती

विज्ञापन
शाह क्लब के मैदान पर विजेता टीम शाह क्लब रेड को पुरस्कृत करते आयोजक। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाह क्लब के मैदान पर हुए क्रिकेट मैच में गुर्जर क्रिकेट अकादमी शाह क्लब रेड ने बरेली की टीम को पांच विकेट से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। टीम ने कप्तान अमन की घातक गेंदबाजी व आर्यन सिंह की 75 रनों की पारी के दम पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सोमवार को टॉस जीकर बरेली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के लिए ओपनर कुशाग्र ने 58 और कार्तिक ने 47 रनों की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद टीम पूरी तरह से बिखर गई। टीम ने दस विकेट खोकर 34.3 ओवर में 203 रन का स्कोर खड़ा किया। शाह क्लब रेड के गेंदबाज अमन सक्सेना ने 10 ओवर में 46 रन देकर चार विकेट हासिल किए।
कौटिल्य यादव ने तीन, कबीर राज ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुर्जर क्रिकेट अकादमी शाह क्लब रेड की टीम के ओपनर बल्लेबाज निहाल वर्मा शून्य पर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर आए आर्यन सिंह ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए 75 रन बनाए। उन्होंने 114 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके लगाए। अंश सिंह ने 25, आर्यन वर्मा ने 29 रनों की पारी खेली। टीम ने 41.1 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम को मुरादाबाद से आए कोच अरुण और क्रिकेटर अभय सिंह गुर्जर ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें