फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राज्य स्तरीय शूटिंग में शगुन बाथम को दूसरा स्थान

विज्ञापन
शगुन बाथम। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खिरनीबाग मोहल्ले की रहने वालीं शगुन बाथम ने हाल ही में हुई प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। उन्होंने अपने वर्ग में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

शगुन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम की बेटी हैं। यह प्रतियोगिता डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में आयोजित हुई थी। इसमें प्रदेशभर से करीब चार हजार निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। शगुन की इस सफलता पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और परिजनों ने खुशी जताई। कोच अभिनव शुक्ला ने शगुन और अन्य पदक विजेताओं को बधाई दी। सचिन बाथम ने कोच और सहयोगी कर्मियों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें