फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी की सीवरेज लाइन चोक होने से मकानों में सीलन, पार्कों से गायब हुए झूले

विज्ञापन
काशीराम कॉलोनी में स्थित मकानों में लगी सीजन - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ स्थित कांशीराम कॉलोनी में सफाई व्यवस्था चौपट हो चुकी है। कॉलोनी में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सीवर लाइन जगह-जगह चोक होने के कारण कई आवासों के शौचालयों से पानी नहीं निकल पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं धे रहे हैं। कांशीराम कॉलोनी में 1697 आवास बने हुए हैं। इनमें लगभग पांच हजार लोग निवास करते हैं। कॉलोनी के पार्को की हालत यह है कि यहां लगाए गए झूले गायब हो चुके हैं। पार्क कूड़ेदान में तब्दील होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

सफाईकर्मी नहीं आते
कांशीराम कॉलोनी में सफाई कर्मचारी प्रतिदिन नहीं आते हैं। इसी के चलते जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कूड़ा उठाया नहीं जाता है। -रामशंकर दीक्षित
नालियां बजबजा रहीं
कॉलोनी में नालियां बजबजा रही हैं। इसी के चलते मच्छरों की भरमार है। संक्रामक रोग फैलने के खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता। -विजय राठौर
कर चुके हैं शिकायत
नगर निगम कॉलोनी की सफाई पर ध्यान नहीं दे रहा है। कई बार शिकायत की जा चुकी हैं, पर आज तक कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। -अंकुर दीक्षित
बच्चे कहां खेलें
गलियों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। पार्कों में लगे झूले नहीं हैं, बच्चे कहां खेलें। अब तो यह हालत है कि पार्क डंपिंग ग्राउंड में तब्दील हो चुके हैं। -मालती राठौर
कोई सुनवाई नहीं
सीवर लाइन चोक होने से शौचालय में पानी भरा हुआ है। कई बार इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। -कामिनी गुप्ता

काशीराम कॉलोनी में पड़ा कूड़ा- फोटो : SHAHJAHANPUR

काशीराम कॉलोनी के पार्क से गायब झूला- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें