फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डैम रोड पर कई राउंड फायरिंग, आरोपियों की तलाश में दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के अजीजगंज डैम रोड पर स्थित एक मकान के बाहर पहुंचे तीन लोगों ने फायरिंग की। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। मामला लेनदेन के विवाद बताया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली इलाके के अजीजगंज डैम रोड निवासी निवासी विनीत पाल कुछ लोगों के साथ प्लाॅटिंग का कार्य करते हैं। कुछ दिन पूर्व उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि शनिवार रात तीन लोग उनके घर पर आए। वे गंगा स्नान करने के लिए परिवार समेत ढाई घाट गए हुए थे।
इस बीच आए लोगों ने गाली-गलौज किया। शोर शराबा सुनकर विनीत के घर में किराये पर चल रहे फ्लिपकार्ट गोदाम के कर्मचारी अंकित दीक्षित बाहर आए और गाली देने का विरोध किया। इस बीच एक व्यक्ति ने पिस्टल से फायर कर दिया। इसके बाद दो राउंड फायर और किए। घटना वहां लगे सीसी कैमरों में कैद हो गई। मामले में गोदाम मैनेजर संजय गुप्ता की ओर से तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर अश्विनी सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। रिपोर्ट कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अश्विनी सिंह ने बताया कि संजय गुप्ता की तहरीर पर साउथ सिटी निवासी मुकेश सिंह व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।


तोड़फोड़ करने वालों का किया चालान
निगोही रोड पर गदियाना चुंगी के पास शनिवार दोपहर युवकों ने एक बंद दुकान पर पथराव किया। शटर पर डंडे मारे। दुकान के बाहर लगा बिजली का मीटर भी तोड़ दिया। घटना के दौरान कुछ महिलाएं युवकों को रोकने का प्रयास करती रहीं। इस मामले का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों का चालान किया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें