फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: अप और डाउन लाइन की छह ट्रेनें निरस्त, रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ-जीआरपी ने रखी निगरानी

Sat, 10 Oct 2026 04:47 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर भी रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे पुलिस सतर्क रही। युवाओं के दिल्ली जाने की आशंका पर निगरानी बढ़ी। दो दिन में छह ट्रेनें निरस्त की गईं।
विज्ञापन
शाहजहांपुर स्टेशन पर यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के चलते शाहजहांपुर में रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे पुलिस सतर्क रही। धरने में शामिल होने के लिए युवाओं के दिल्ली जाने की आशंका के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर निगरानी बढ़ाई गई। जवानों ने प्लेटफार्म पर युवाओं के समूहों के साथ ही दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों पर भी नजर रखी। वहीं दो दिन में छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। 

विज्ञापन


धरना प्रदर्शन को देखते हुए शुक्रवार को दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल, लखनऊ नई दिल्ली सुपरफास्ट आदि को निरस्त रखा गया। इसके चलते टिकट काउंटर से बुक 19 टिकट भी रद कर रिफंड कर दिया गया। वहीं शनिवार की रात को आने वाली डाउन लाइन की लखनऊ मेल व नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी रद रही। 

ट्रेनों की निगरानी 
प्रदर्शन को देखते हुए स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी के जवान मुस्तैद रहे। अप लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों की निगरानी की गई। खास तौर पर दिल्ली रूट की ट्रेनों पर ध्यान दिया गया। प्लेटफार्म पर समूह में मौजूद युवाओं की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई, जिससे धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए संभावित रूप से दिल्ली जाने वालों पर निगरानी रखी जा सके। हालांकि, निगरानी के दौरान स्टेशन पर युवाओं का ऐसा कोई समूह नहीं मिला, जिसके दिल्ली जाने की आशंका हो। 
विज्ञापन


दूसरी ओर पुलिस ने विपक्षी दलों के नेताओं को नजरबंद कर दिया गया। उन्हें दिल्ली जाने से रोक दिया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, सपा जिला तनवीर खां को भी नजरबंद कर दिया गया। आरपीएफ के कंपनी कमांडर जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रस्तावित धरने को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। ट्रेनों की निगरानी आगे भी जारी रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें