फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिक्षक निर्वाचन के लिए 23 को मतदान, शाहजहांपुर में बनाए गए 14 मतदान स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके लिए जिले में 14 मतदान स्थल निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

चुनाव कार्यक्रम के तहत 29 सितंबर को निर्वाचन की अधिसूचना जारी हो चुकी है। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि छह अक्तूबर, नामांकन पत्रों की जांच सात अक्तूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि नौ अक्तूबर निर्धारित थी। मतदान 23 अक्तूबर को और मतगणना 31 अक्तूबर को होगी।
जिले में मतदान के लिए नगर निगम कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, तहसील सदर, विकास खंड शाहजहांपुर, तहसील तिलहर, विकास खंड खुदागंज, नगर पंचायत निगोही, तहसील जलालाबाद, विकास खंड मिर्जापुर, विकास खंड कलान, जीजीआईसी अल्हागंज, विकास खंड पुवायां और अन्य निर्धारित केंद्रों समेत कुल 14 मतदान स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन ने विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी है। कानून-व्यवस्था, परिवहन, सामग्री, मतपत्र, मतदान कार्मिक, मतदाता सूची, माइक्रो आब्जर्वर, वीडियोग्राफी, व्यय निगरानी और बूथ प्रबंधन समेत 13 व्यवस्थाओं के लिए नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
मतदान कार्मिकों, सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेटों और माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदान दल 22 अक्तूबर को निर्धारित स्थल से रवाना होंगे। मतदान के बाद मतपेटिकाओं को सुरक्षित स्थान पर जमा कराया जाएगा और 23 अक्तूबर की शाम मतपेटिकाओं व अन्य अभिलेखों को बरेली मंडल मुख्यालय भेजने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें