शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में घर में लगे मोटर में अचानक करंट आने से सात वर्षीय बच्ची पायल की मौत हो गई। उसकी मां व तहेरे भाई भी करंट लगने से अचेत हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बंडा थाना क्षेत्र के गांव मूड़ा बैबहा निवासी वीरपाल ने बताया कि पड़ोस में उसके भाई अजयपाल के घर के सामने नल पर मोटर लगा था। मंगलवार सुबह 8:30 बजे उनकी सात वर्षीय पुत्री पायल नल पर पानी भरने गई। इसी दौरान मोटर में बिजली का करंट आ गया। जैसे ही उसने पानी भरने के लिए नल छुआ तो वह चपेट में आ गई।
इसी दौरान उसके भाई सूरपाल का नौ वर्षीय पुत्र दीपक भी करंट की चपेट में आ गया। बचाने आई उसकी 30 वर्षीय पत्नी राजरानी ने उन दोनों को छुड़ाना चाहा तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। सीएचसी में डॉक्टर ने पायल को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजरानी व दीपक का इलाज चल रहा है।