फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कोहरे में हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार साले-बहनोई की मौत, टेंपो चालक घायल

Sun, 18 Jan 2026 12:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के रोजा और तिलहर क्षेत्र में रविवार सुबह कोहरे के कारण हाईवे पर हादसे हुए। रोजा क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार साले-बहनोई की मौत हो गई। टेंपो चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
ट्रक के नीचे दबी बाइक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में सीतापुर-बरेली नेशनल हाईवे पर चकभिटारा मोड़ के समीप रविवार सुबह करीब नौ बजे ट्रक से बाइक को टक्कर लग गई। बाइक ट्रक के पिछले पहिए में फंसकर घिसटती चली गई। हादसे में बाइक चालक महावीर (45 वर्ष) निवासी चकभिटारा और उनके साले हेमनाथ (30 वर्ष) निवासी गांव पालीचक थाना मोहम्मदी जिला लखीमपुर खीरी की मौत हो गई। इस हादसे में ट्रक की चपेट में आने से टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सीतापुर-बरेली नेशनल हाईवे पर चकभिटारा मोड़ के पास रविवार सुबह नौ बजे घने कोहरे के दौरान भूसी से भरा ट्रक सीतापुर की ओर मुड़ रहा था। जैसे ही यह ट्रक डिवाइडर की साइड में पहुंचा तभी पीछे से शाहजहांपुर की ओर से आ रहे ट्रक उसे बचाने के दौरान बाइक को टक्कर मार दी। बाइक ट्रक के पिछले पहिए में फंसकर घिसटती चली गई। चालक ने ट्रक नहीं रोका और सड़क किनारे खड़े टेंपो को भी टक्कर मार दी। इस दौरान भूसी से भरा ट्रक का चालक अपना ट्रक भगा ले गया। 

यह भी पढ़ें- UP: बरेली मंडल में कोहरे ने मचाया कोहराम, सड़क हादसों में साले-बहनोई समेत तीन की मौत, 30 से अधिक घायल
विज्ञापन


हादसे में बाइक चालक महावीर की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साले हेमनाथ और टेंपो चालक थाना उचौलिया क्षेत्र के गांव रतनपुर बरनी निवासी विनीत को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान हेमनाथ ने दम तोड़ दिया। घायल विनीत का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

तिलहर में हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
तिलहर में रोडवेज बस समेत तीन वाहन भिड़े 
तिलहर क्षेत्र में रविवार सुबह आठ बजे घने कोहरे में राष्ट्रीय राजमार्ग शाहजहांपुर से बरेली को जा रही रोडवेज बस की तिलहर थाना क्षेत्र के एक ढाबा के पास ट्रक से टक्कर हो गई। इस बीच कार भी टकराई,  जो बीच में फंस गई। तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस में सवार करीब 30 से 40 सवारियों को दूसरी बस में बैठ कर रवाना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें