फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: शाहजहांपुर में हाईवे पर टकराए चार वाहन, दो चालकों की मौत; बरेली में पिकअप से भिड़ी स्कूल बस

Sat, 17 Jan 2026 12:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर/बदायूं

सार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में शनिवार सुबह स्टेट हाईवे पर हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण चार वाहन टकरा गए। हादसे में दो टैंकर चालकों की मौत हो गई। उधर, बरेली के शाही क्षेत्र में स्कूल बस पिकअप वाहन से टकरा गई। बस में बच्चे नहीं थे। चालक घायल हुआ है। वहीं बदायूं जिले में शुक्रवार रात कोहरे के कारण एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें आग लग गई। 
विज्ञापन
क्रेन से हटवाए गए वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में मीरानपुर कटरा-जलालाबाद राज्यमार्ग के खैरपुर चौराहे के पास शनिवार को सुबह चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो टैंकर चालकों की मौत हो गई। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। हादसे के बाद सड़क पर जाम गया। पुलिस ने क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त वाहन हटवाए। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। 

विज्ञापन


हादसा शनिवार को सुबह करीब आठ बजे हुआ। सुबह के वक्त घना कोहरा था। इसी दौरान खैरपुर चौराहे के पास कोहरे के कारण ट्रक, दो टैंकर व एक कार टकरा गई। हादसे में दो टैंकरों के चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि ट्रक के चालक के पैरों में गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे जाम हो गया। 

एक मृतक की हुई पहचान 
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन से वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। घायल ट्रक चालक को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। एक मृतक की पहचान राजपाल (50 वर्ष) निवासी ग्राम राजीखेड़ा थाना कुन्दरकी जिला संभल के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: रास्ता सही तो क्यों रोकी प्रभात फेरी... 12 घंटे बाद बैकफुट पर आई पुलिस; बदायूं में हुए बवाल की कहानी
 

बरेली में दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कूल - फोटो : संवाद
बरेली में पिकअप से टकराई स्कूल बस 
बरेली के शाही क्षेत्र में शनिवार को सुबह कोहरे के कारण हादसा हो गया। शाही-फतेहगंज पश्चिमी मार्ग पर दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस पिकअप से टकरा गई। गनीमत रही कि बस में विद्यार्थी नहीं थे। स्कूल बस शाही कस्बा से परसाखेड़ा स्थित स्कूल जा रही थी। हादसे में स्कूल बस चालक पृथ्वीपाल और पिकअप चालक सरताज हुसैन मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन

पलटने के बाद ट्रक में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
बदायूं: घने कोहरे में हाईवे पर पलटा ट्रक... लगी आग
बदायूं के बिसौली क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर शुक्रवार रात घने कोहरे के कारण एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। पलटते ही ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हाईवे से हटवाया। 

घटना की सूचना मिलते ही बिसौली पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए जलते हुए ट्रक में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसौली भेजा। राहत की बात यह रही कि समय रहते रेस्क्यू होने से चालक की जान बच गई।

दमकल की टीम ने काफी प्रयासों के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को सड़क से हटवाया और हाईवे पर यातायात सुचारु कराया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घना कोहरा और दृश्यता कम होना माना जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें