फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सात शिक्षकों को मिला प्रदेश स्तर पर सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। जनपद के शिक्षकों ने शिक्षा के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण से प्रदेश स्तर पर पहचान बनाई है। लखनऊ के कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में जिले के सात शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें पांच जलालाबाद ब्लाॅक में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

बीईओ शाहीद अंसारी ने बताया कि शिक्षकों को यह सम्मान आय आधारित छात्रवृत्ति योग्यता परीक्षा समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में जिला नोडल शिक्षक के रूप में ब्लॉक के विश्वनाथ प्रताप सिंह एवं कांट ब्लॉक के शैलेंद्र शंखधार को उनके विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले शिक्षकों में जलालाबाद से उच्च प्राथमिक विद्यालय कटका बहादुर के संजय कुमार, शाहपुर के संजीव कुमार, पीएम श्री विद्यालय सिकंदर अफगानान के माधव शुक्ला, मुड़िया कला की रंजना यादव, फरीदापुर के अशोक कुमार, राज्य पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक सुभाषचंद्र मिश्रा शामिल हैं। काॅलेज के प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने शिक्षकों को प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किए। सम्मानित हुए शिक्षकों को बीएसए दिव्या गुप्ता, बीईओ शाहीन अंसारी ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें