जनता इंटर कॉलेज में जूडो का ट्रायल देते खिलाड़ी। स्रोत : कॉलेज
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपदीय जूडो बालक वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन जनता इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें सात खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तर के लिए किया गया।
रविवार को एसवीएम इंटर कॉलेज तिलहर, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। जूनियर वर्ग में 45 किलोग्राम में अंशुल शर्मा, रिजवान, 40 किलो भार में संचित कुशवाहा, 42 किलो भार में आर्यन शर्मा और 44 किलो भार में योगेश का चयन हुआ।
सब जूनियर वर्ग में अभय सिंह व समर का चयन किया गया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिलेश कुमार सिंह व जिला सचिव कैप्टन रामकुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच रेफरी सत्यपाल सिंह रहे। प्रतियोगिता में शिक्षक डॉ.अमर सिंह, विवेक यादव, हृदेश कुमार गंगवार, अनुज शुक्ला, दीपांकर सिंह का सहयोग रहा।