फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: केंद्रों की सूची जारी होने के बाद आईं सात आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वर्ष 2027 की यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में 128 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। केंद्रों की सूची जारी होने के बाद मंगलवार को सात आपत्तियां आईं।
विज्ञापन

प्राप्त आपत्तियों में चार केंद्रों की दूरी अधिक होने, दो केंद्रों को सूची से हटाने और एक केंद्र पर अधिक विद्यार्थियों का आवंटन किए जाने से संबंधित है। इससे पहले जिले में 127 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए थे। इन पर 105 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। जिला स्तरीय समिति ने सभी आपत्तियों का परीक्षण कर उनका निस्तारण कर दिया था। इसके बाद केंद्रों की संशोधित सूची जारी की गई, जिसमें केंद्रों की संख्या बढ़कर 128 हो गई। 21 नवंबर तक आपत्तियां देने की अवधि तय की गई है। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि सभी आपत्तियों को निस्तारण प्रयागराज से होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें