शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में संभव के तहत जनसुनवाई में टूटी नाली सही कराने और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने की शिकायतें आईं। इसमें एक शिकायत का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
विज्ञापन
एक शिकायत के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने निर्देश दिए। शहर के मोहल्ला महमंद जलालनगर निवासी पुनीत गौतम ने घर के सामने नाली टूटी करने की शिकायत की। वहीं, मोहल्ला अजीजगंज निवासी वीरेंद्र ने मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बनने की शिकायत की। नगर आयुक्त ने संबंधित को निर्देश देकर समस्या का समाधान कर दिया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त भान सिंह, जीएम जलकल विजय कुमार मौर्य, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद