एसएस कॉलेज के बीकॉम विभाग में सीनियर्स ने जूनियर बैच के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर जूनियरों का स्वागत किया। समारोह में हुई मिस एंड मिस्टर फ्रेशर का खिताब स्वर्णिमा ठाकुर व ऋषभ सक्सेना को मिला।
इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, जिनमें श्रुतिका को वेस्ट सिंगर, सलोनी को वेस्ट डांसर, मो. फैजान को वेस्ट एंकर के खिताब मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक, प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र, एसएस लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय वरनवाल, डॉ. देवेंद्र सिंह आदि ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल में डॉ. देवेंद्र सिंह, रंजू मलिक, वंदना अग्रवाल शामिल रहे। आयोजन में रामजी अवस्थी, संजय सिंह, दिव्यांश मिश्रा, प्रदीप प्रजापति, अलीना खान, फैज खान, राम्या सिंह, देविना टंडन समेत बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षार्थी मौजूद रहे।