सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के संस्थापक पद्मभूषण और पद्मश्री डॉ. महेश प्रसाद मेहरे की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विशिष्टजनों ने डॉ. मेहरे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में हुए श्रद्धांजलि समारोह में समिति के कोषाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सक्सेना ने डॉ. मेहरे की व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजाराम मिश्र ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए डॉ. मेहरे को सच्चा समाजसेवी बताया। संयुक्त सचिव विनोद अग्रवाल, केशव चंद्र मिश्र, आफताब अख्तर, ओंकार मनीषी आदि ने भीे विचार व्यक्त किए। डॉ. पुनीत टंडन ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में रजनीश शुक्ला, सुनील वर्मा, अमित शर्मा, पीके मिश्रा, राज कुमार अग्रवाल, अरुण खंडेलवाल, मनीष कपूर, रवि श्रीवास्तव, अमर पाल, किशन गर्ग, सुनील गुप्ता, राजेंद्र शरण अग्रवाल, डॉ. आनंद प्रकाश मिश्र, विनय सिंघल, केसी खन्ना आदि मौजूद रहे।
कांशीराम कॉलोनी में लगाया मेडिकल कैंप
शाहजहांपुर। अखंड संकल्प युवा समिति के तत्वावधान में कांशीराम कॉलोनी में स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगाया गया, जिसमें कॉलोनी के लगभग 150 लोगों का चेकअप कराकर निशुल्क दवाइयां भी बांटी गईं।
कैंप में डॉ. आमिर, डॉ. हसन जयमाल, डॉ. शाकिब, डॉ. अजय सक्सेना, डॉ. एस कुरैशी ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श दिया। व्यवस्था में अध्यक्ष सोमदेव मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, शुभम गुप्ता, सत्यम रस्तोगी, बलराज सिंह आशीष, कमल शुक्ला, अमर शुक्ला, सचिन पाल, विमल गौतम, सौरभ कश्यप आदि का योगदान रहा।