फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद की ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी के घर हजारों की चोरी, एक आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
थाना सदर बाजार की पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुरादाबाद की ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी शहला शमी के थाना सदर बाजार क्षेत्र की साहित्यपुरम कॉलोनी स्थित घर में चोरों ने हजारों रुपये का माल चोरी कर लिया। शोर-शराबा होने पर मोहल्ले वालों ने एक चोर को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले में दो नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

निगोही रोड स्थित साहित्यपुरम कॉलोनी निवासी शहला शमी मुरादाबाद में ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी हैं। 15 मार्च की रात में चोरों ने उनके बंद घर के ताले तोड़कर सिलिंडर, चूल्हा, मोबाइल समेत हजारों रुपये का माल चोरी कर लिया था। सूचना मिलने पर शहला शमी और उनके पति डॉ. रिजवान मुसव्वर ने अगले दिन पहुंचकर चोरी का मुकदमा सदर बाजार थाने पर दर्ज कराया था। 19 मार्च को वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गईं थीं।
शाम को चोर फिर से उनके घर में घुस गए। पड़ोसी की नजर चोरों पर पड़ने पर शोर उसने मचाया। कॉलोनी वाले इकट्ठे हो गए। इस बीच रात 11 बजे शहला शमी भी परिवार के साथ लौटीं तो घर के आसपास काफी भीड़ थी। तभी दो चोर गेट कूदकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। जबकि एक अन्य युवक पहली मंजिल से कूदने पर चोटिल हो गया। लोगों ने उसे पकड़कर अशफाक नगर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। शहला शमी की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ला गदियाना निवासी आयुष उर्फ बिट्टू व रोहित सक्सेना व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इधर, सदर बाजार पुलिस ने गदियाना निवासी रोहित सक्सेना की गिरफ्तारी को दिखाते हुए उसके पास से एक बड़ा सिलिंडर, एक छोटा सिलिंडर समेत घरेलू सामान बरामद किया है। वहीं दूसरी तरफ मोहल्ला बाडूजई प्रथम निवासी दानिश खान का धारा 151 में चालान किया है।
बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला तारीन जलालनगर बजरिया निवासी पूजा पुत्री इंद्रजीत ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बाइक दिलाजाक स्थित मदर टेरेसा स्कूल जलालनगर के पास खड़ी थी। तभी चोर उनकी बाइक लेकर भाग गया। वापस लौटने पर उन्हें बाइक नहीं मिली। इससे पहले भी सदर बाजार क्षेत्र में बाइक चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें