फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रिश्वत लेते पकड़ा गया परिवहन निगम का वरिष्ठ लिपिक निलंबित

विज्ञापन
परिवहन निगम का टाइम कीपर नृपेश सिंह। स्रोत: निगम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे पर चार हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए परिवहन निगम के वरिष्ठ लिपिक एवं समयपाल (टाइमकीपर) नृपेश सिंह को क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने निलंबित कर दिया है। मामले में विभागीय जांच भी कराई जाएगी। वहीं, एंटी करप्शन टीम ने नृपेश को बरेली में कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सिंधौली क्षेत्र के हरिबल्लभपुर निवासी संविदा चालक सरोज कुमार की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने नृपेश सिंह को रोडवेज बस अड्डे से चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। इस मामले में सदर थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिश्वतखोरी का मामला सामने आने के बाद परिवहन निगम में खलबली मच गई।
मामले का संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने आरोपी वरिष्ठ लिपिक को निलंबित करने की कार्रवाई की। साथ ही प्रकरण की विभागीय जांच कराने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को बस अड्डे पर सन्नाटा पसरा रहा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि वरिष्ठ लिपिक को क्षेत्रीय प्रबंधक ने निलंबित कर दिया है। कार्रवाई का पत्रक नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें