फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वरिष्ठ नागरिकों ने समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोला

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते सीनियर सिटीजन सोसाइटी के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीनियर सिटीजन सोसायटी ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में सांकेतिक प्रदर्शन करने के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पदाधिकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को देकर जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

दोपहर में जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक के साथ पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पाठक ने आरोप लगाया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी वरिष्ठ नागरिकों का अपमान कर रहे हैं। शासन के निर्देश पर प्रत्येक एक अक्तूबर को वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाने का आदेश जारी हुआ था। डीएम ने संस्तुति भी की थी, लेकिन जिला समाज कल्याण अधिकारी शासनादेश की खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं।
ज्ञापन में आरोप लगाया कि वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगजन की पेंशन के लिए समझौता करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस मौके पर जिला महामंत्री सत्य प्रकाश तिवारी, अरुण कुमार दीक्षित, रामरक्षपाल, राजेश चंद्र शुक्ला, मोहम्मद आमिल खान, सावित्री शर्मा, रमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें