शाहजहांपुर। सावन में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। फर्रुखाबाद से लेकर लखीमपुर खीरी की सीमा तक कांवड़ रूट को चार जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है। इसके साथ की कांवड़ रूट में 33 स्थानों को संवेदनशील चिह्नित किया गया है। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
पहला जोन तहसील कलान व जलालाबाद क्षेत्र है। संबंधित एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट होंगे। दूसरे जोन नगर व तहसील क्षेत्र के सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर जोनल मजिस्ट्रेट होंगे। तीसरे जोन पुवायां के एसडीएम सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे। चौथे जोन तिलहर के एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट होंगे। चार जोन को 17 सेक्टर में बांटा गया है। जोन और सेक्टर में अलग-अलग पाली में अलग-अलग अधिकारियों की तैनाती रहेगी।