फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जंगल की भूमि की जांच के लिए एसडीएम ने गठित की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। अधिकार नहीं होने के बाद भी जमीन की श्रेणी बदलने के मामले की शिकायत पर एसडीएम ने तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच करने और रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव समुलिया और वर्तमान में गांव गंगसरा निवासी श्रीपाल, भगवानदास, ओमकार आदि ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। इसमें बताया कि गांव समुलिया में राजस्वकर्मियों ने जंगल ढाक के नाम दर्ज सार्वजनिक उपयोग की भूमि की श्रेणी बदलकर एक व्यक्ति के नाम संक्रमणीय भूमिधर के नाम दर्ज कर दिया था। इस समय जमीन की कीमत करोड़ों में है और यहां प्लाॅटिंग करने की तैयारी है। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि शिकायत पर तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें