फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसडीएम ने जताया खेद, वकीलों का धरना समाप्त

विज्ञापन
सदर तहसील में ​अ​धिवक्ताओं से वार्ता करते एसडीएम सदर अतुल कुमार सिंह। संवाद
विज्ञापन
एसडीएम और अधिवक्ताओं के बीच विवाद के बाद एक हफ्ते से चल रहा था आंदोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। तहसील सदर में एसडीएम के खिलाफ एक सप्ताह से चल रहा अधिवक्ताओं का धरना बुधवार को समाप्त हो गया। एसडीएम ने अधिवक्ताओं को बुलाकर वार्ता की और अपने शब्दों के प्रति खेद प्रकट किया। वहीं, अधिवक्ताओं ने भी समयबद्ध और पारदर्शिता के साथ तहसील के कार्यों को किए जाने के लिए कहा। एसडीएम के आश्वासन पर अधिवक्ता मान गए।
आठ सितंबर को तहसील सदर में एसडीएम सदर अतुल कुमार सिंह के बीच हुए विवाद के बाद से अधिवक्ता लगातार धरने पर बैठे थे। बुधवार को भी अधिवक्ता सुबह धरने पर बैठ गए। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम अपने कक्ष से बाहर आए और वार्ता के लिए वकीलों को बुलाकर ले गए।
विज्ञापन

दोनों ओर से अपनी-अपनी बात रखी। अधिवक्ता एसडीएम की बातचीत की शैली से नाराज थे। इस पर एसडीएम ने अपने शब्दों पर खेद प्रकट कर आपसी सामंजस्य बैठाकर कार्य किए जाने के लिए आश्वस्त किया। सदर तहसील बार संघ अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ने बताया कि एसडीएम ने अपने शब्दों के प्रति खेद प्रकट किया है। साथ ही कार्यों के समयबद्ध किए जाने के लिए भी आश्वस्त किया है। धरना समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं से वार्ता की गई थी। उन्हें हर जायज काम को समय से किए जाने के लिए आश्वस्त किया गया है। अनर्गल कार्यों के लिए दबाव न बनाने की भी अपील की गई है। इस पर अधिवक्ताओं ने भी सहमति जताई है। अब कोई विवाद शेष नहीं है।
-अतुल कुमार सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें