फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल काॅलेज में डॉक्टर से हाथापाई, विरोध में बंद किया काम

Wed, 04 Dec 2024 01:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कैंट इलाके में हादसे के बाद घायलों के परिजनों ने देर रात राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में डॉक्टर से हाथापाई कर दी। नाराज डॉक्टरों व स्टाफ ने काम बंद कर दिया।
विज्ञापन

घटना रात करीब 11 बजे की है। डायल 108 से घायल युवती समेत तीन लोगों को कॉलेज लाया गया था। घायलों के परिजनों ने आते ही डॉ. नीरज के बारे में पूछा।

उनकी ड्यूटी नहीं होने की बात बताने पर जल्द ही उपचार करने के दबाव बनाने लगे। आरोप है कि तीमारदारों में मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। र

इस बीच ड्यूटी पर तैनात डॉ. मेराज हुसैन भी आ गए। उन्होंने वीडियो बनाने का विरोध किया तो उनसे भी तीमारदार उलझ गए। आरोप है, डॉक्टर मेराज से हाथापाई शुरू कर दी।

शोर शराबा होने पर पुलिस चौकी का स्टाफ आ गया और बीच बचाव कराया। डॉ. मेराज ने राजीनामा करने से इन्कार करते हुए मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। कहा, वो गंभीर मरीज ही देखेंगे।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजीव तोमर भी पहुंचे। मामले में रात 12 बजे तक कोई हल नहीं निकला सका था। मारपीट के आरोपी एक पार्षद के करीबी बताए जा रहे हैं। हंगामे के बाद घायल व्यक्ति ने अपना मेडिकल करने की मांग की, जिस पर डॉक्टर ने मना कर दिया। उन्होंने कागज मांगे तो वो मारपीट के साक्ष्य के रूप में जमा होने की बात कही। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें