शाहजहांपुर। तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। बारिश नहीं होने से लोग परेशान होने लगे हैं। वायुदाब गिरा होने से बादल छाए रहने के कारण फिलहाल उमस बनी रहेगी।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि पूर्वी हवा के असर से उमस बढ़ रही है। आर्द्रता 69 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। वायुदाब 15 मिलीबार गिरा हुआ है। इसके असर से बादल छाए रहेंगे, लेकिन उमस का असर बरकरार रहेगा। तापमान में भी वृद्धि होने की संभावना है। संवाद