फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लखनऊ आम महोत्सव में जनपद के 110 किसानों ने लगाए स्टॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उद्यान विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का आयोजन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को शाहजहांपुर के लगभग 110 कृषकों ने महोत्सव में भाग लिया।
विज्ञापन

जनपद से आए प्रगतिशील कृषकों ने आम की विशिष्ट प्रजातियों मोरमई, अब्रेनिसा, सफेदा लखनऊ, तैमूर लंक, शरबती बगरैन, कृष्ण भोग, आमिन सहाए, पंचायत पसंद आदि का प्रदर्शन किया। बरेली मंडल के उप निदेशक उद्यान धर्मपाल यादव व जिला उद्यान अधिकारी पुनीत कुमार पाठक ने प्रदर्शनी में आम के स्टॉलों का भ्रमण कर कृषकों को बागवानी के लिए प्रोत्साहित किया। सहायक उद्यान निरीक्षक राकेश कुमार, दिव्या गुप्ता, गोविंद नारायण मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें