फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सौरभ इंटरप्राइजेज का ट्रॉफी पर कब्जा

विज्ञापन
खुदागंज के देवरास में सत्यम सिंह को सम्मानित करते रोहित सिंह। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिंधौली के बिलंदपुर गद्दीपुर टूर्नामेंट में सौरभ इंटरप्राइजेज की टीम ने विशाल रेडीमेड को हराकर फाइनल जीत लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सौरभ इंटरप्राइजेज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 141 रन बनाए। अजीत पटेल ने 51 रन की पारी खेली। जवाब में विशाल रेडीमेड की टीम 135 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मॉडल स्कूल बिलंदपुर गद्दीपुर के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी दी।
एमए पब्लिक स्कूल के रेहान खान को मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया। उन्होंने चार मैचों में 16 विकेट हासिल किए। इसी टीम के इंजमाम खान को टूर्नामेंट में हैट्रिक और लगातार तीन छक्के मारने पर पुरस्कृत किया गया। विशाल रेडीमेड के बल्लेबाज अभिषेक सिंह को सबसे ज्यादा रन बनाने पर ट्रॉफी प्रदान की गई। आयोजक राजपाल सिंह, सर्वेश सिंह चौहान, अब्दुल रहमान खान, केतन सिंह, दीपक सिंह, शिवांकर सिंह, बाला सिंह का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन


सत्यम की बल्लेबाजी के दम पर जीती मदनापुर की टीम
शाहजहांपुर। खुदागंज के गांव देवरास में क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई। मैच में मदनापुर की टीम ने कटरा को हरा दिया। शानदार प्रदर्शन करने पर सत्यम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
गांव के मैदान पर हुए टूर्नामेंट में कटरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मदनापुर की टीम ने 110 रन बनाकर बाजी मार ली। टीम के सत्यम सिंह ने 27 रनों की पारी खेली। राहुल की पारी भी सराही गई। विजेता टीम को प्रधान के पुत्र रोहित सिंह ने सम्मानित किया। उन्होंने सत्यम को ट्रॉफी दी। इस मौके पर आदिल, सचिन सिंह चौहान, रवि, सोनू गोस्वामी, जम्मू सिंह, विजेंद्र स्वामी आदि मौजूद रहे। संवाद

किंग को हराकर अकबरी इलेवन की टीम फाइनल में
शाहजहांपुर। खुदागंज के अकबरी गांव में आयोजित अकबरी प्रीमियर लीग में रविवार को खेले गए मैच में अकबरी इलेवन ने अकबरी किंग को 38 रन से हरा दिया।
खुदागंज। अकबरी प्रीमियर लीग के तहत रविवार को अकबरी इलेवन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर पर 128 रन बनाए। इसमें अयान ने 29 रनों की शानदार पारी खेली और तीन विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अकबरी किंग की टीम शुरू से संघर्ष करती नजर आई। पूरी टीम 11.3 ओवर में मात्र 99 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह अकबरी इलेवन ने 38 रन से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम के अयान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मल्हपुर की टीम को धर्मपुर ने 30 रनों से हराया

कुर्रियाकलां। माता फूलमती क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार काे हुए मैच में मल्हपुर की टीम को धर्मपुर ने 30 रनों से हरा दिया।
धर्मपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 105 बनाए। इसमें अतुल सिंह ने 30 रन की शानदार पारी खेली। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी मल्हपुर की टीम नौ ओवर में 75 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। केवल निखिल मिश्रा ने 16 रन की पारी खेली। विजेता टीम के लोकेश सिंह ने 12 रन बनाने के साथ पांच विकेट लेकर मल्हपुर टीम के बल्लेबाजाें की कमर तोड़ दी। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। व्यवस्था में अमित मिश्रा, विशाल कुशवाहा, शोभित सिंह, नमन आदि का सहयोग रहा। संवाद
-
अगौना इलेवन ने केबी क्लब को हराया



पुवायां। गांव शेखापुर में खेली जा रही शेखापुर प्रीमियर लीग में अगौना इलेवन ने पुवायां के केबी क्रिकेट क्लब की टीम को तीन विकेट से हरा दिया।



अगौना इलेवन के कप्तान अंकित शुक्ला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केबी क्लब की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में नौ विकेट पर 120 रन बनाए। जुग्गन ने सर्वाधिक 27 रनों का योगदान दिया। अगौना इलेवन के खिलाड़ी अजीत और आमिर ने दो-दो विकेट लिए।



जवाब में खेलने उतरी अगौना की टीम ने 12.3 ओवर में सात विकेट खोकर 121 रन बनाकर मैच जीत लिया। अजीत ने 47 रनों का योगदान दिया। केबी क्लब के कप्तान अंग्रेश सिंह ने तीन विकेट लिए। अबौना के अजीत कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच में अंपायरिंग राममोहन और आदर्श ने की। स्कोरिंग गोल्डन वाजपेयी ने की। ग्राम प्रधान ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। संवाद

खुदागंज के देवरास में सत्यम सिंह को सम्मानित करते रोहित सिंह। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें