फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सारांश के शतक से सुपर जायंट्स ने किंग्स इलेवन को नौ विकेट से हराया

Sat, 01 Feb 2025 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
निगोही के राइस मिल मैदान में शुक्रवार को निगोही प्रीमियर लीग में बल्लेबाजी करता बल्लेबाज। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुवायां रोड पर राइस मिल मैदान में खेले जा रहे निगोही प्रीमियर लीग में शुक्रवार को निगोही सुपर जायंट्स ने किंग्स इलेवन को नौ विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

किंग्स इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन ने 18.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 175 रन का स्कोर बनाया। किंग्स के लिए बाबू ने 41 व अंकित वर्मा ने 32 रन बनाए। सुपर जायंट्स के लिए सारांश और परवेज ने चार-चार विकेट झटके। 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर जायंटस की शुरुआत बेहद अच्छी रही। सारांश और नारुल ने शतकीय साझेदारी कर मैच को एकतरफा बना दिया। सारांश ने नाबाद 124 रन बनाए जबकि नुरुल हुदा ने 30 रनों की पारी खेली। सारांश को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के अंपायर अरशद और मुन्ना रहे। चेयरमैन राजेश कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन हाफिज मोअज्जम खान समेत तमाम दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें