मीरानपुर कटरा। महाकुंभ मेले में ड्यूटी के दौरान बीमार हुए पुलिस कांस्टेबल रामकिशोर सिंह (50) की इलाज के दौरान बरेली के अस्पताल में मौत हो गई।
मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम पलिया दरोवस्त निवासी रामकिशोर सिंह रामपुर पुलिस लाइन में तैनात थे। वह प्रयागराज के कुंभ मेले में ड्यूटी पर गए थे। 23 जनवरी को मेले में ड्यूटी के दौरान उनकी हालत खराब हो गई। टीबी व मधुमेह रोग से ग्रस्त होने के चलते बरेली के अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। शुक्रवार की सुबह सात बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन बरेली से शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर आ गए। तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर जुगल किशोर पाल ने बताया कि मृत्यु का सही कारण जानने के लिए पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। संवाद