खिरनीबाग स्थित बिस्मिल पार्क में आयोजित दीपांजलि कार्यक्रम में मौजूद संकल्प संस्था के पदाधिकार
- फोटो : रोक लगाए जाने के बाद भी सड़क पर लेपन कार्य करते मजदूर
शाहजहांपुर। खिरनीबाग स्थित बिस्मिल पार्क में संकल्प संस्था की ओर से दीपांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर आयुक्त डॉ.बिपिन कुमार मिश्र व नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार ने अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं के सामने दीप जलाकर किया। इसके बाद संस्था के पदाधिकारियों ने मोमबत्तियां जलाकर काकोरी ट्रेन एक्शन के महानायक पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान व ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. इंदु अजनबी ने किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डॉ.अवनीश मिश्रा, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा, ज्योति गुप्ता, चंद्रवीर गंगू, जीसी मिश्रा, पद्मा गुप्ता, रेनू सक्सेना, रचना चांदना, अरुण दीक्षित, प्रमोद पांडेय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन संस्था संस्थापक डॉ.अवधेश मणि त्रिपाठी ने प्रार्थना व शांति पाठ कर किया। संवाद