सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सदर में फरियादियों की समस्याएं सुनते जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिं?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। संपूर्ण समाधान तहसील दिवस के अवसर पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने तहसील सदर में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान तहसील सदर में कुल 88 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें छह का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया है।
डीएम ने कहा कि समाधान दिवसों में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारित किया जाए। कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायते भी समय से निस्तारित हों। कन्या सुमंगला योजना के लंबित प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा है कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण एवं जागरूकता कैंप में लगाई गई वोटर मशीनों को देखा व जानकारी ली। वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण कार्य को देखकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ श्याम बहादुर सिंह, एसडीएम सदर दशरथ आदि उपस्थित रहे।