कांट। थाना क्षेत्र के गांव पल्हौरा की डाॅली की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति शोभित सिंह व सास कमला उर्फ सुमन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कांट क्षेत्र के गांव सरथौली निवासी सुरेश पाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि बेटी डाॅली की शादी करीब दो साल पूर्व शोभित सिंह के साथ की थी। दामाद व उसके परिवार वाले बेटी को दहेज में कार की मांग को लेकर परेशान कर रहे थे।
आए दिन बेटी के साथ मारपीट करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतका के पिता सुरेश पाल की तहरीर पर पति शोभित, सास कमला और ननद श्वेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि आरोपी शोभित सिंह व कमला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद