फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नमकीन व नूडल्स नष्ट कराए, खाद्य तेल के नमूने लिए

विज्ञापन
कलान में एक्सपायर नमकीन को नष्ट कराती एफएसडीए की टीम। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एफएसडीए की टीम ने जनपद में अभियान चलाकर एक्सपायर्ड नमकीन और नूडल्स को नष्ट कराया। इसके अलावा संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। इसके अलावा लगभग 894 लीटर खाद्य तेलों को सीज किया गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य अभिहित अधिकारी चंद्रशेखर मिश्र के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागीश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कलान में फर्रुखाबाद रोड स्थित राघव एजेंसी से राइस ब्रान ऑयल और सरसों के तेल का एक-एक नमूना लिया। करीब 20 हजार रुपये की लगभग 110 किग्रा एक्सपार्ड श्री ब्रांड नमकीन और करीब पांच हजार रुपये के 25 पेटी नूडल्स नष्ट कराए गए।
इसके अलावा सोमवार को राज्यस्तरीय सचल दल ने जमौर में केसी एडिबल ऑयल से क्रूड राइस ब्रान ऑयल का एक, गढ़ी गाड़ीपुरा में गर्ग एडिबल ऑयल से मल्टीसोर्स एडिबल ऑयल का एक, रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल का एक नमूना लिया था। रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का एक, शाही किसान मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल का एक नमूना लिया गया।
विज्ञापन

सांवरिया कच्ची घानी सरसों का तेल का एक नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य तेलों की लगभग 894 लीटर मात्रा जिसका अनुमानित मूल्य 141260 रुपये है, उसको सीज कर दिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्रा ने कहा कि होली के मद्देनजर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें