शाहजहांपुर। तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। सीजन का सबसे गर्म दिन मंगलवार रहा। तापमान में सामान्य से आठ डिग्री से अधिक की वृद्धि हुई है। न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। वायुदाब बढ़ा हुआ है। इससे अधिकतम तापमान में और वृद्धि होने की अनुमान है।
फरवरी में औसतन अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रहता है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 8.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोमवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब आठ मिलीबार बढ़ा हुआ है और पछुआ हवा चल रही है। अधिकतम तापमान में इजाफा होने का अनुमान है।