फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्रद्धा से मनाई गई संत सुखदेव सिंह की बरसी

विज्ञापन
खुटार गुरूद्वारे में सजा गुरू जी का दीवान। संवाद
विज्ञापन
रागी जत्थों ने किया गुरु महिमा का बखान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खुटार। संत बाबा सुखदेव सिंह की बरसी के उपलक्ष्य में नगर के तिकुनिया चौराहा स्थित गुरुद्वारे में शुक्रवार को संत समागम में दूरदराज से आए कथावाचकों और जत्थेदारों ने गुरु की महिमा का बखान कर संगत को निहाल किया।

बृहस्पतिवार रात सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। इसके बाद सबद, कीर्तन हुए। शुक्रवार को संत समागम में कथावाचक, रागी और ठाढ़ी जत्थों ने संत महिमा का बखान करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। समागम में आए संतों ने संत बाबा सुखदेव सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला। अंत में अरदास के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान पंजप्यारों ने खंडे बाटे का अमृत तैयार करके 50 लोगों को सिंह सजाकर अमृत संचार कराया। समागम के दौरान दूरदराज क्षेत्रोंं से आई संगत ने लंगर में प्रसाद छका और मत्था टेककर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

खालसा फेडरेशन के सेवादारों ने पूरी व्यवस्था को संभाला। फेडरेशन की ओर से मीठे पानी की शबील लगाई गई और लेमन सोडा का वितरण किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें