फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास जयंती पर निकलीं मनमोहक झांकियां

विज्ञापन
शोभायात्रा में श्री राधा-कृष्ण के स्वरुप की झांकी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संत रविदास जयंती के अवसर पर शनिवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी शोभायात्रा में सभी वर्गों के लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। जीआईसी खेल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

गुरु रविदास सभा की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास पूजा स्थल रामबाग सरायकाइयां में साधु-संतों ने हवन पूजन किया। उसके बाद बैंड-बाजा और झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा केरुगंज, चारखंभा, चौक, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार, कचहरी, गुरुद्वारा से होकर जीआईसी खेल मैदान खिरनीबाग में पहुंची। जहां पर शाम करीब चार बजे से सभा हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सभा में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि हमें धर्म और जाति से ऊपर उठकर समाज की बेहतर सेवा का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने संत रविदास के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। यदवीर गौतम ने कहा कि संत रविदास ने आडंबर के खिलाफ जीवन पर्यंत संघर्ष किया। डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि सर्व समाज के बीच एकता व भाईचारा बना रहना चाहिए। इस दौरान दो जोड़ों का विवाह भी संपंन्न कराया गया। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष दिनेश कुमार, महासचिव श्यामबिहारी, संरक्षक रामप्रकाश, संगठन मंत्री माया प्रकाश, जगदीश चंद्रा, अनिल कुमार, डा. छेदालाल, डॉ. हरीश चंद्र, मदनपाल आदि मौजूद रहे।
सपाइयों ने संत रविदास के चित्र पर किया माल्यार्पण
शाहजहांपुर। सपा कार्यालय पर संत रविदास की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष तनवीर खां के साथ पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, राजेश वर्मा, पूर्व शिक्षक विधायक संजय मिश्रा, महानगर अध्यक्ष कपिल वर्मा, सैयद रिजवान अहमद, अशोक यादव, स्थिति गुप्ता, दिव्यांश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का दिया संदेश
शाहजहांपुर। एसपी कॉलेज में शनिवार को आयोजित गोष्ठी में पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि संत रविदास 14वीं शताब्दी के महान समाज सुधारक थे। उन्होंने जाति प्रथा, छुआ-छूत, अंधविश्वास और आडंबरों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया। तन-मन की शुद्धता पर जोर देकर ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का संदेश दिया। प्रधानाचार्य महेश चंद्र भास्कर ने कहा कि हमें संत रविदास को आदर्शों को अपनाकर बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर राम कुमार मौर्य, ज्वाला प्रसाद, प्रेम सिंह, केके सिंह, प्रदीप राठौर, दिनेश कुमार वैश्य आदि मौजूद रहे।
गाडगे भवन पर मनाई गई जयंती
शाहजहांपुर। संत गाडगे जन कल्याण समिति की ओर से लोदीपुर में स्थित गाडगे भवन पर संत रविदास की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने संत रविदास के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर रामगोपाल कठेरिया, डॉ. दोदराम वर्मा, प्रधानाचार्य लालाराम कश्यप, मदनपाल, कमलेश कुमार, सुरेश चंद्र, सीपी चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
कांग्रेसियों ने संत रविदास मंदिर पर जाकर की पूजा अर्चना
शाहजहांपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने शनिवार को जेल रोड स्थित संत रविदास मंदिर पर जाकर पूजन किया। कांग्रेस कार्यालय पर भी गोष्ठी हुई। इस मौके पर अध्यक्ष तकवीम हसन वारसी, सुधीर गुप्ता, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, अनवर जमाल अंसारी, साजिद खां आदि मौजूद रहे। संवाद
माघ पूर्णिमा का महत्व बताया
शाहजहांपुर। इंदिरा नगर कॉलोनी स्थित ऋषि आश्रम में संत रविदास जयंती मनाई गई। आश्रम के महंत मुरारी चैतन्य ने माघ पूर्णिमा का महत्व बताया। इसके बाद हवन पूजन और प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर हरचरन मिरा, हरीओम शुक्ला, कपिल अवस्थी, चेतन स्वरूप बाबा, भूरे, गिरिजा त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में संत गुरु रविदास जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते शोभायात्रा समिति के पदाधिकारी । - फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर में संत गुरु रविदास जयंती पर निकली शोभायात्रा में नृत्य करते चलते बाल कलाकार । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें