फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात बच्ची को रेलिंग पर फेंका

विज्ञापन
निगोही क्षेत्र के गांव बजीरपुर में गिरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
निगोही। निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास का छज्जा गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। प्रशासन ने मृतका के परिजन को दो लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के गांव वजीरपुर निवासी सोनू का प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ है। उसे आवास निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 40 हजार रुपये की किस्त आई थी, जिससे निर्माण कार्य चल रहा है। कुछ दिन पहले छज्जे का लिंटर डाला गया था। शनिवार शाम करीब चार बजे छज्जा के नीचे चारपाई पर सोनू की मां नत्था देवी (60), बहन विमलेश कुमारी (20), भांजा राजकुमार (8), चाची संताकुमारी (50) बैठे थे। तभी अचानक छज्जा भर भराकर गिर गया, जिससे नीचे बैठे चारों लोग दब गये। चीख पुकान मची तो आसपास के लोग दौड़कर पहुंच गए। आननफानन में घायलों को बाहर निकाला गया। गांव वाले सभी को एंबुलेंस से निगोही सीएचसी ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान नत्था देवी की मौत हो गई। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मृतका के परिवार वालों को शासन की ओर से दो लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें