फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित मातृत्व सप्ताह आज से

Fri, 14 Oct 2016 12:28 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 सुरक्षित मातृत्व सप्ताह 14 से 21 अक्तूबर तक शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए सीएमओ की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक स्वास्थ्य सभागार में हुई। 
विज्ञापन

इस दौरान सीएमओ डा. कमल कुमार ने सुरक्षित मातृत्व सप्ताह के संबंध में तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा की गई। इस दौरान 30899 गर्भवती महिलाओं का चिन्हीकरण किया गया। इस मातृत्व अभियान के तहत चिन्हित की गई जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को विशेष चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अंतर्गत प्रत्येक दिन ग्राम स्वस्थ पोषण दिवस के स्थल और सभी सीएचसी और पीएचसी पर गर्भवती महिलाओं की जांचे की जायेगी। सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण करने के साथ साथ वजन, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, पेशाब व शुगर की जांच के साथ ही पोषण संबंधी सलाह दी जायेगी  
अगर किसी करणवश कोई गर्भवती छुट जाए तो उसे आच्छादित करने  के लिए 24-25 अक्तूबर को प्रत्येक ब्लाक एवं जनपद स्तरीय इकाइयों पर एचआरपी दिवस का संचालन किया जाएगा,जिसमें आठ दिनों में उस क्षेत्र की हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं का उपचार किया जाएगा। द्य इसके लिए हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की सुलभ पहचान एवं इलाज में प्राथमिकता के लिए उनके मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड पर लाल बिंदी एवं एचआरपी सील लगाई जाएगी। इस अभियान पर विशेष नजर रखने के लिए जिला स्तर पर दो कंट्रोल रूम सीएमओ कार्यालय एवं परियोजना निदेशक कार्यालय (विकास भवन) में स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें