शाहजहांपुर में साध्वी प्राची के गनर पर 19 जून को आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया था। साध्वी प्राची का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने सिर्फ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीन आरोपियों को अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिससे पीड़ित परिवार को खतरा बना हुआ है।
शाहजहांपुर में गनर पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी न होने पर साध्वी प्राची ने डीएम को ज्ञापन दिया है। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
शनिवार सुबह साध्वी प्राची गनर झंकार सिंह के परिजनों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। साध्वी प्राची ने बताया कि उनके गनर रहे झंकार सिंह और भाइयों पर 19 जून को गांव के कुछ लोगों ने हमला किया था।
बरेली में चल रहा गनर का उपचार
पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। 21 जून को सुबह झंकार सिंह पर आरोपियों ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसके बाद धारदार हथियार से हमला किया। रायफल से फायर किया। आरोपी उसे मरा समझकर भाग गए थे। बरेली में गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन तीन आरोपियों को ही गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी अब भी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। उनके लाइसेंसी असलहों को निरस्त किया जाए।