जलालाबाद। नौगवां के ग्रामीण शुक्रवार को एसडीएम प्रभात राय से मिले और उन्हें ज्ञापन देकर कोला घाट के नए पुल के निर्माण में अधिग्रहीत की गई जमीन का मुआवजा दिलाने की मांग की।
गांव के कमलेश, विश्राम, राजवीर, रामप्रसाद, रामकिशुन, रामगोपाल, ओमप्रकाश, उदयवीर आदि ने एसडीएम को बताया कि उनकी कृषि भूमि गांव अल्लादादपुद बैहारी में है। यह जमीन ही उनकी रोजी-रोटी का साधन है, लेकिन उनकी जमीनों पर कोलाघाट का नया पुल निर्माणाधीन है।
निर्माण के पांच माह बाद भी जमीन का मुआवजा नही दिया गया, जबकि वे लोग जमीन के अंश संशोधन को अपने शपथपत्र दे चुके हैं। एसडीएम ने ग्रामीणों को मामले की जांच कराकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। संवाद