आर्य महिला डिग्री कॉलेज की छात्राएं मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती हुईं
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में मंगलवार को आर्य महोत्सव की शुरुआत हो गई। पहले दिन ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई। प्रतिभागियों ने मतदाता जागरूकता के लिए हाथों पर कलात्मक मेहंदी लगाई और मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
प्रतियोगिता में सबा मंसूरी ने पहला, शिप्रा देवी व रोमी गुप्ता ने संयुक्त रूप से दूसरा तथा सोनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अक्षुण्याता का संदेश दिया। उमा केवट प्रथम, सबा मंसूरी द्वितीय व प्रगति प्रजापति तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. मधु जैन, डॉ. दुर्गावती सिंह, पारुल यादव, शैली पाठक शामिल रहीं। प्राचार्य डॉ. कनक रानी ने बताया कि महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।