एसएस लॉ कॉलेज में अपने विचार रखते मुख्य वक्ता डॉ. आनंद कुमार सिंह
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। एसएस लॉ कॉलेज में मंगलवार को ‘पीओजेके एंड पीओटीएल - भारत शोषित भूमि’ पर गोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने दोनों ही स्थानों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। मुख्य वक्ता डॉ. आनंद ने कश्मीर के ऐतिहासिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। अनुसंधान संबंधी साक्ष्य प्रस्तुत किए, जिनसे कश्मीर पर भारत की स्थिति को और मजबूत करता है। देश की वर्तमान पीढ़ी को जागरूक करने के लिए प्रयासों को बढ़ाने पर जोर दिया।
विशिष्ठ वक्ता गौरव अग्रवाल ने कहा कि हमारी उदासीनता और अनभिज्ञता राष्ट्र की सेहत के लिए खतरनाक है। पाकिस्तान ने हमारी कमजोरी के कारण के भारत के एक भूभाग पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया। उन्होंने पाकिस्तान द्वारा कश्मीर पर अवैध कब्जा, पाकिस्तान चीन आर्थिक गलियारे और कश्मीर की वर्तमान स्थिति का जिक्र भी किया।
कॉलेज प्राचार्य जयशंकर ओझा ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी जोकि जम्मू-कश्मीर के इतिहास एवं वर्तमान स्थिति से अनभिज्ञ है, उसको इसकी जानकारी देना जरूरी है। इस मौके पर डॉ. अनिल कुमार, पवन कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार, सचिन कुमार, डॉ. प्रेम सागर, डॉ. रघुबीर सिंह, अजीत यादव, मृदुल शुक्ला, डॉ. दीप्ति गंगवार, अमरेंद्र सिंह, अमित यादव, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।