फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : दूसरा चरण शुरू... अभिलेखों में त्रुटि पर निरस्त होगा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत दूसरे चरण की आवेदन की प्रक्रिया को प्रारंभ कर दिया गया है। पहले चरण में शहर के आसपास के अधिकतर स्कूलों की सीटें फुल हो गई हैं। अफसरों के अनुसार, आवेदन भरते समय सावधानी बरतें, त्रुटि होने पर निरस्त हो सकता है।
विज्ञापन

आरटीई के पहले चरण का प्रारंभ दो फरवरी से हुआ था। 16 फरवरी को पहले चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 18 को लाटरी निकाली गई। इसमें 1098 आवेदन में 470 को सीटें आवंटित की गई। 51 आवेदन निरस्त कर दिए गए, जबकि 577 को स्कूलों का आवंटन नहीं हो सका।
21 फरवरी से दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया गया। यह नौ मार्च तक चलेगी। बीएसए के अनुसार, आरटीई के आवेदन को भरते समय सावधानी बरतें, जो प्रपत्र चुने, वहीं आवेदन में लगाएं। जिससे आवेदन में त्रुटि की संभावना नहीं रहे। सक्षम अधिकारी से जारी प्रपत्र ही आवेदन में शामिल करें।
विज्ञापन


पहले चरण में यह त्रुटियां आई सामने
आरटीई के पहले चरण के दौरान आवेदन करने वालों ने सावधानी नहीं बरती। आवेदकों ने वोटर आईडी का विकल्प चुना और आधार कार्ड लगा दिया। विद्यालय भी अपने वार्ड के बजाय दूसरे वार्ड वाला चुन लिया। आधार और आवेदन में नामों में त्रुटियां भी सामने आईं। अफसरों के अनुसार, जन्म प्रमाणपत्र नगर निगम, नगर पालिका और ब्लॉक स्तर से बीडीओ से जारी किया हुआ लगाएं।
विज्ञापन

-
आरटीई का दूसरा चरण प्रारंभ हो गया है। आवेदन में सक्षम अधिकारी से जारी प्रपत्र ही लगाएं। आरटीई की सारी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से चल रही है।
- दिव्या गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें